उदयपुर/विकास जोशी : “उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र” की बड़ी सोच और मजबूत इरादों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे राजपूत समाज के वैश्विक संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की उदयपुर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उदयपुर के समाजसेवी और बेबाक पत्रकार हेमंत सिंह, सांगठ को जिला कार्यकारणी में जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

हेमंत सिंह, सांगठ जिला महासचिव

इसके साथ ही उदयपुर जिला संयोजक भगवत सिंह राठौड फतहनगर, जिला संरक्षक भीम सिंह झाला झालो का गुडा, जिला प्रभारी निर्भय सिंह वरडा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, जिला महासचिव राजवीर सिंह, जिला महामन्त्री शुरवीर सिंह मुरोली जिला संगठन मन्त्री नागेंद्र सिंह देवड़ा देबारी , विकास सिंह शेखावत एवं जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अमर सिंह वागड़ जीवन सिंह पडियार नरेंद्र सिंह झाला को संगठन के एक वर्ष के लिए संगठन के प्रति कार्य सेवा के लिए नियुक्ति पत्र देकर पद मनोनीत किया गया है।

भीम सिंह झाला उदयपुर जिला संरक्षक

कुलदीप सिंह चौहान उदयपुर जिला उपाध्यक्ष

निर्भय सिंह वरड़ा उदयपुर जिला प्रभारी
भगवत सिंह राठौड़ फतहनगर जिला संयोजक
नरेंद्र सिंह झाला उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी
राजवीर सिंह उदयपुर जिला महासचिव
अमर सिंह राठौड़ उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी
शूरवीर सिंह मुरोली उदयपुर जिला महामंत्री
जीवन सिंह पडियार उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी

सभी जिला कार्यकारी के पदाधिकारी को संगठन के प्रति निस्वार्थ सेवा करने के लिए कहा गया एवं जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाडा ने सभी को शुभकामनाएं दी। सभी नियुक्तिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेडी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह गोडीवारा एवं मेवाड़ संभाग अध्यक्ष लाल सिंह झाला बालाथल के निर्देशानुसार उदयपुर जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेेनवाड़ा ने की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगठन उत्तरोत्तर अपने मिशन पर प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है। बाधाएं व अवरोध भी उसका रास्ता रोक नहीं पाए हैं। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की टीम ने अपने ध्येय पर अटल रहकर समाज व राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं वे अभिभूत व अकल्पनीय हैं। हेमंत सिंह ने कहा कि वे अपने पद का पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करते हुए संगठन के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।